खून पतला करने के लिए खूब खाएं ये चीजें, दिल को दुरुस्त रखने में भी मिलेगा फायदा

Foods for Blood Thickening: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि यदि आपका खून सामान्य से ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो इससे आपको दिल से जुड़े कई रोग हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कई लोग खून को पतला करने वाली दवाएं खाते हैं। लेकिन यदि हम आपनी दिनचर्या को ठीक कर लें और अपने खानपान में थोड़े बहुत बदलाव कर लें तो इससे भी हम खून को पतला बना सकते हैं।

Foods for Blood Thickening: खून का ज्यादा पतला या गाढ़ा होना दोनों ही स्थिति में खतरनाक होता है। शरीर के अंगों के साथ-साथ खून की सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। खासतौर से खून का गाढ़ापन, जो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। गाढ़े खून के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे तमाम खतरों को बढ़ा सकता है। इसलिए खून का पतला होना बेहद जरूरी है। शरीर में पतला खून सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके शरीर का खून गाढ़ा न हो तो खून को पतला करने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन चीजों का सेवन खून को पतला करने में मददगार साबित हो सकता है।

Khoon Ko Patla Karne Ke Liye Kya Khaye

खून को पतला करने के लिए क्या खाएं (Khoon Ko Patla Karne Ke Liye Kya Khaye)-

1) अदरक

अदरक में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो आपके खून को पतला करने का काम करता है। अदरक में सैलिसिलेट नामक रसायन होता है जो रक्त का थक्का जमने के जोखिम को कम करता है। रक्त पतला करने के साथ ही अदरक नसों को आराम देने और नसों की सूजन को कम करने का काम भी करता है। इसमें जिंजरोल्स नामक भी एक प्राकृतिक सूजनरोधी यौगिक होते हैं। जिंजरोल्स के कारण प्लेटलेट एकत्रीकरण कम होता है और खून को पतला करने में मदद मिलती है। अगर आप गाढ़े खून की समस्या से परेशान हैं तो आप खून को पतला करने के लिए अदरक का सेवन कर सकते हैं।

End of Feed