ग्रीन टी या ब्लैक टी वेट लॉस के लिए क्या है सही चुनाव? जानें कैसे पिघलेगी तेजी से चर्बी

Black Tea VS Green Tea : वेट लॉस की बात आते ही लोग ग्रीन टी और ब्लैक टी का सेवन करने की सलाह अक्सर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से वेट लॉस का असरदार उपाय क्या है? यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Black Tea VS Green Tea : वेट लॉस की बात आते ही ग्रीन टी अक्सर लोगों की पहली पसंद बन जाती है। वहीं कुछ लोग ब्लैक टी को भी वेट लॉस का कारगर उपाय मानते हैं। आपको बता दें कि ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों एक ही पौधे से मिलती हैं। जिसे कैमेलिया साइनेंसिस के नाम से जाना जाता है। यदि दोनों में अंतर है तो है सिर्फ प्रोसेसिंग का। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए दोनों में से क्या कारगर है?

best tea for fat loss

वजन घटाने के लिए असरदार चाय

वेट लॉस के लिए ग्रीन-टी

ग्रीन टी वेट लॉस के लिए बेहद चर्चित ड्रिंक है। जिसको कम ऑक्सिडाइज करके बनाया जाता है। इसलिए इसमें एपिग्लो कैटेकिन गैलेट नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में मिलता है। जो फैट बर्निंग, इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें कैफीन नहीं होता इसलिए आप इसे बिना डरे 2-3 कप रोजाना पी सकते हैं।

End of Feed