भस्त्रिका प्राणायाम: योग का यह आसन शरीर को करता है डिटॉक्स, मोटापा घटाने में भी है कारगर

यह एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर की गहराई से सफाई करता है। यह शरीर के अंदर जमा हुए विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है। इससे शरीर हल्का और ताजा महसूस होता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी हो गया है। शरीर की थकावट, मानसिक तनाव और दिनभर की भागमभाग से अक्सर हम खुद को थका हुआ और ऊर्जा से खाली महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत कुछ मिनटों के योग और प्राणायाम से करें, तो न सिर्फ शरीर फिट रहता है बल्कि दिमाग भी शांत और ताजा महसूस करता है। खासतौर पर भस्त्रिका प्राणायाम, ये एक ऐसा अभ्यास है जो आपके शरीर और दिमाग दोनों को ताकत देता है।

Mukesh Ambani (1)

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका शब्द संस्कृत से आया है, जिसका मतलब होता है 'धौंकनी'। जैसे लोहार धौंकनी से तेज हवा छोड़कर लोहे को गर्म करता है और उसकी सारी अशुद्धियां निकाल देता है, वैसे ही भस्त्रिका प्राणायाम हमारे शरीर की धौंकनी बन जाता है। यह तेज और गहरी सांसों के जरिए अंदर की गंदगी, चाहे वो थकान हो, तनाव हो या नकारात्मक सोच, सबको बाहर फेंक देता है। आयुष मंत्रालय ने इसे संपूर्ण डिटॉक्स प्राणायाम बताया है। यह वात, पित्त और कफ की समस्याओं के लिए राम-बाण इलाज है।

End of Feed