सुबह या शाम क्या है विटामिन-डी लेने का सही टाइम? इस समय बैठें धूप में तो Vitamin-D से भर जाएगा शरीर

Best Time to Take Vitamin D from Sun: विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है इस बात को आप सभी भली-भांति जानते हैं। आपको बता दें कि विटामिन-डी की कमी होने से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके साथ ही इसकी कमी से आपकी इम्यूनिटी बेहद कमजोर हो जाती है, जिससे आप आसानी से रोगों की चपेट में आ जाते हैं। आइए जानते हैं विटामिन-डी लेने का सही समय क्या है?...

आज बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में तरह-तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। उम्र के साथ कमजोर हड्डियां आज एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही हैं। लेकिन आज कम उम्र में भी कमजोर हड्डियों की समस्या देखी जा रही है। जी हां कमजोर हड्डियों के पीछे की बात करें तो शरीर में होने वाली विटामिन-डी की कमी इसका मुख्य कारण है। यदि एकबार हड्डियां कमजोर हो जाएं तो इन्हें मजबूत करने के लिए कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक ऐसा पोषक तत्व भी है जो आपको फ्री में मिलता है। जी हां धूप से मिलने वाला विटामिन-डी हमारी बोन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। लेकिन आज बंद घरों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को धूप भरपूर मात्रा में नहीं मिल पा रही है। इसलिए लोग आज विटामिन-डी की कमी के शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं किस समय की धूप से आपको विटामिन-डी भरपूर मात्रा में मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

best time to take vitamin d from sun

क्या है विटामिन-डी लेने का सही समय?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें विटामिन-डी एक वसा में घुलनशील विटामिन है। इसलिए इसे हाई फैट डाइट के साथ लेना चाहिए। अब रही बात इसके समय की तो इसका सबसे सही समय सुबह की धूप है। क्योंकि गर्मी के समय 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक की धूप काफी तेज होती है, जो आपकी स्किन को जलाने का काम करती है। इसलिए आप इसके लिए सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक की धूप का इस्तेमाल करें। वहीं यदि आप सर्दियों में धूप में बैठना चाहते हैं, तो आपको 10 बजे से शाम 3 बजे तक की धूप का इस्तेमाल करना चाहिए।

End of Feed