सर्दियों में सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में सर्दी-खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन सही खान-पान की मदद से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कई तरह के फायदे पहुंचाता है। कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं जिनका सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ साथ बॉडी को भी फिट रखने में मदद करता है। ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और वायरल इंफेक्शन के खतरे को कम करते हैं। आज हम आपको बताएंगे सर्दियों में किन ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
अखरोट
अखरोट की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। अखरोट में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देना का भी काम करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।
काजू
काजू में भरपूर मात्रा में कैलोरीज़ और फैट होता है जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। सर्दियों में नियमित रूप से काजू का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन होने की संभावना बेहद कम होती है। ये शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायक है।
पिस्ता
पिस्ता में कैलोरीज, कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन B6, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म भी रखता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
