तुलसी से लेकर गिलोय, गर्मियों में वायरल फ्लू और संक्रमण से बचाती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां - ऐसे बढ़ाती हैं इम्यूनिटी

Best Ayurvedic Herbs To Boost Immunity: कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत कारगर हैं। साथ ही, इनका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्रभावी औषधि के रूप में किया जाता है। यहां जानें गर्मियों में बीमार होने से ये आपको कैसे बचाती हैं।

Best Ayurvedic Herbs To Boost Immunity: गर्मी के मौसम में लोग बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल फ्लू और संक्रमण आदि का प्रकोप इस दौरान काफी बढ़ जाता है। लोग बहुत जल्दी इनकी चपेट में आ जाते हैं। जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने का एक बड़ा का कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होना है। इसकी वजह से हमारा शरीर हानिकारक संक्रमण के कण और बैक्टीरिया से लड़ नहीं पाता है। ये हानिकारक बैक्टीरिया हमें बीमारी बना देते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इम्यूनिटी मजबूत कैसे बनाएं? क्या आप जानते हैं, प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें प्रदान की हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत कारगर हैं। साथ ही, इनका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्रभावी औषधि के रूप में किया जाता है। इन्हें अपने दैनिक रूटीन में शामिल करके आप आसानी से गर्मियों में वायरल संक्रमण और फ्लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। यहां जानें इनके फायदे।

Ayurvedic Herbs To Boost Immunity

Ayurvedic Herbs To Boost Immunity

गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां - Ayurvedic Herbs To Boost Immunity In Hindi

तुलसी

तुलसी की पत्तियों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं के लिए यह एक रामबाण उपाय है। ये हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देती है। सुबह तुलसी की कुछ पत्तियां चबाने या दिन में 2-3 बार इसकी चाय बनाकर पीने से बहुत फायदा मिलेगा।

End of Feed