रात को सोने से पहले इस तेल से जरूर करें तलवे की मालिश, दूर होंगी ये बीमारियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 7, 2023, 11:00 AM IST

आजकल की हैक्टिक लाइफ और स्ट्रेस (stress cause) के कारण कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स होते हैं। स्ट्रेस लेवल से राहत पाने और बेहतर नींद के लिए लोग पिल्स तक का सेवन करते हैं, जिसके शरीर पर कई तरह के साइडइफेक्ट देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

आजकल की हैक्टिक लाइफ और स्ट्रेस (stress cause) के कारण कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स होते हैं। स्ट्रेस लेवल से राहत पाने और बेहतर नींद के लिए लोग पिल्स तक का सेवन करते हैं, जिसके शरीर पर कई तरह के साइडइफेक्ट देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू नुस्खे स्ट्रेस फ्री करने में मददगार साबित होते हैं और साथ ही इसके कोई साइडइफेक्ट नहीं होते हैं। स्ट्रेस दूर करने में तलवे की मालिश बेहद फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप रोज रात को सोने से पहले तलवे की मालिश कर स्ट्रेस फ्री लाइफ पा सकते हैं।

Feet Massage

रोज रात में तिल के तेल से तलवे की मालिश करने के फायदे | Benefits of massaging soles with sesame oil every night

तिल का तेल

तिल के तेल से तलवे (til oil massage) की मालिश करने से स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है। तिल के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह डायबिटीज और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में रोज रात को सोने से पहले जरूर करें इस तेल से मालिश।

End of Feed