फलों का राजा आम, तो फलों की रानी कौन!, जानें फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2023, 04:03 PM IST

Queen of fruits: गर्मियों के मौसम में कई सीजनल फल मिलते हैं जिसका लोग बड़े ही शौक के साथ सेवन करते हैं। गर्मियों में लोगों का पसंदीदा फल आम भी मिलता है। शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो। इस फल की मिठास और स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देती है।

Queen of fruits: गर्मियों के मौसम में कई सीजनल फल मिलते हैं जिसका लोग बड़े ही शौक के साथ सेवन करते हैं। गर्मियों में लोगों का पसंदीदा फल आम भी मिलता है। शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो। इस फल की मिठास और स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। इसलिए ही तो आम को फलों का राजा कहा जाता है। हमने अक्सर लोगों को फलों का राजा के बारे में बता करते सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी फलों की रानी के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज हम आपको फलों की रानी के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि फलों की रानी सेहत को कितने फायदे पहुंचाती है।

grapes benefits in hindi

जैसे फलों का राजा आम होता है वैसे ही फलों की रानी अंगूर है। अंगूर का उत्पादन सबसे पहले करीब छह हजार साल पहले यूरोप में हुआ था। अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। फलों की रानी कहे जाने वाले अंगूर के नन्हें-नन्हें दाने बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं जो सेहत को कई फायदे पहंचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अंगूर कैंसर, कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से बचाने में मददगार साबित होता है। इसके और भी कई फायदे हैं। यहां जानें अंगूर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

End of Feed