Jaggery Water: सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि सेहत को कई नुकसान भी पहुंचाता है गुड़ का पानी, सेवन से पहले ही हो जाएं सावधान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 27, 2023, 01:10 PM IST

कैल्शियम, जिंक समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही इसके सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

Jaggery Water: ये बात तो हम सभी जानते हैं कि गुड़ सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। कैल्शियम, जिंक समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही इसके सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। गुड़ का सेवन तो हम सभी ने किया है लेकिन क्या कभी आपने गुड़ के पानी का सेवन किया है। गुड़ का पानी सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये सेहत को कई बड़े नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको गुड़ का पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे है।

Benefits and side effects of jaggery water

गुड़ का पानी पीने के फायदे- Benefits of jaggery water

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर गुड़ का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। रोजाना गुड़ के पानी का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

वेट लॉस

नियमित रूप से गुड़ का पानी पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है और इसे घटाना चाहते हैं तो गुड़ का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए गुड़ को गर्म पानी में उबाल कर पिएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

त्वचा को बनाए हेल्दी

गुड़ का पानी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर गुड़ का पानी स्किन को हेल्दी और शाइनी बनाता है।

गुड़ का पानी पीने के नुकसान - Side effects of jaggery water

गुड़ के पानी का अधिक सेवन करने से दांतों की समस्या भी हो सकती है। इसका सेवन दांतों में कैविटी का कारण भी बन सकता है।

गुड़ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसकी वजह से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

अधिक मात्रा में गुड़ का पानी पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। डायबिटीज के मरीज इसका ज्यादा सेवन करने से बचें।

End Article
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी...

End of Feed