बरसात के मौसम में बाल क्यों झड़ते हैं? मॉनसून हेयर फॉल को रोकने में मदद करें ये देसी उपाय, बढ़ेगी बालों की मजबूती

Barsaat mein bal kyon Jhadte hain Upay: मॉनसून में बाल झड़ना आम समस्या है। ज्यादातर लोगों का इस समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर बरसात में बाल क्यों झड़ते हैं, साथ ही बरसात में बाल झड़ने से रोकने के उपाय भी पूछते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Barsaat mein bal kyon Jhadte hain Upay: जैसे ही बरसात का मौसम आता है, सब कुछ हरा-भरा और ठंडा-ठंडा लगने लगता है। लेकिन बालों के लिए ये मौसम ज्यादा दोस्ताना नहीं होता। आपने भी नोटिस किया होगा कि मॉनसून में बाल अचानक ज्यादा झड़ने लगते हैं। बाल धोते वक्त या कंघी करते हुए जमीन पर बाल ही बाल नजर आते हैं। ऐसे में मन में यही सवाल आता है बरसात में बाल क्यों झड़ते हैं? दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे स्कैल्प पर गंदगी और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, गीले बालों को बार-बार छूने या कंघी करने से भी बाल कमजोर हो जाते हैं। चिंता की बात नहीं है, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ आसान बरासत में बाल झड़ने के उपाय, जो आपके बालों को टूटने से रोकने में मदद करेंगे।

Barsaat mein bal kyon Jhadte hain Upay

Barsaat mein bal kyon Jhadte hain Upay

बरसात में बाल झड़ने के पीछे क्या कारण हैं - What causes hair fall in rainy season

बारिश में हवा में मौजूद नमी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। जब स्कैल्प ज्यादा ऑइली या गंदा हो जाता है, तो बैक्टीरिया या फंगस पनपने लगते हैं। इससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, जब बाल गीले रहते हैं और हम बार-बार उन्हें छूते या बांधते हैं, तो वो जल्दी डैमेज हो जाते हैं।

End of Feed