Back Pain in Winter: ठंड में कमर दर्द से आराम देंगे अदरक-लहसुन, पेन किलर खाने जगह करें ये घरेलू उपाय

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 16, 2022, 01:58 PM IST

Back Pain in Winter Home Remedies (कमर दर्द के घरेलू नुस्खे) : सर्दी के मौसम में कमर दर्द की समस्या अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में पेन किलर्स की जगह आप कुछ कारगर घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इसमें सरसों का तेल, अदरक, लहसुन आदि चीजें काम आएंगी। देखें सर्दी में कमर दर्द दूर करने के घरेलू तरीके।

Back pain in Winter Home Remedies (कमर दर्द के घरेलू नुस्खे) : ठंड आते ही आप भी जरूर थोड़े सुस्त हो गए होंगे, आपका भी एक जगह से ज्यादा हिलने डुलने का मन नहीं करता होगा। और आप दिन भर एक ही जगह अपना लैपटॉप या फोन लिए बैठे रहते हैं। जाहिर है ऐसे गर्म, कोजी माहौल से निकलने की इच्छा किसकी ही होती है, लेकिन ये समझना जरूरी है की इस मौसम में आलस के साथ साथ जोड़ों और कमर का दर्द भी अपने चरम पर पहुंच सकता है। जिसकी वजह से आपको पूरे शरीर में अत्यधिक जकड़न का अनुभव करना पड़ सकता है।

Back Pain in Winter: ठंड में कमर दर्द से आराम देंगे अदरक-लहसुन, पेन किलर खाने  जगह करें ये घरेलू उपाय

इसलिए ऐसी स्थिति पैदा होने पर उसका इलाज जान लेना बेहद जरूरी है। हालांकि इसमें और बड़ी दिक्कत ये है की, जरा सी तकलीफ होने पर हम सीधा दवाओं और महंगे डॉक्टरों की ओर रुख कर लेते हैं। बजाय ये समझे कि घर में रहकर भी स्थिति सुधारी जा सकती है। ये रहे पीठ और कमर दर्द से छुटकारा दिलाने के आसान घरेलू तरीके।

End of Feed