दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

बच्चे के छह महीने पूरे होते ही उसकी डाइट में ठोस आहार शामिल करना जरूरी हो जाता है। जानिए डॉ. सलीम जैदी के अनुसार अंडा, केला, गाय के दूध आदि में से कौन-सी चीज बच्चे के लिए फायदेमंद है और किससे बचना चाहिए।

बच्चे के जन्म के शुरुआती छह महीने माता-पिता के लिए बेहद खास होते हैं। इस दौरान मां का दूध या डॉक्टर की सलाह के अनुसार फॉर्मूला मिल्क बच्चे के पोषण का मुख्य आधार होता है। लेकिन जैसे ही बच्चा छह महीने का होता है, उसकी खाने की जरूरतें धीरे-धीरे बदलने लगती हैं। अब उसे दूध के साथ कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की भी जरूरत होती है, जो शरीर की ग्रोथ के साथ दिमागी विकास में भी मदद करें।

End of Feed