मम्मी ये क्या खिला रहे हो... गर्भ में ही शुरू हो जाते हैं खाने को लेकर बच्चे के नखरे, पसंद नहीं आने पर बनाने लगता है मुंह!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 12:48 PM IST

बच्चों के खाने में पसंद और नापसंद को लेकर अगर आप परेशान रहते हैं तो जान लें कि ऐसा वो मां के पेट में होने के समय से ही करते हैं। बच्चा गर्भ में होने पर भी खाने के मामले में अपनी चॉइस रखता है और पसंद ना आने पर मुंह भी बनाता है।

Babies Food Choice: इस बात से तो सभी वाकिफ है कि, मां गर्भावस्था के दौरान जो कुछ भी खाती या पीती है। उसका सीधा असर बच्चे की सेहत और विकास पर पड़ता है। दुर्हम यूनिवर्सिटी के फीटल एंड नियोनेटल रिसर्च लैब द्वारा करवाई गई एक स्टडी के मुताबिक ये सामने आया है कि, न केवल बच्चे को गर्भ के अंदर ही स्वाद और सुगंध की समझ हो जाती है। बल्कि वे इन चीजों के संदर्भ में फेशियल एक्सप्रेशन के माध्यम से अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया भी देते हैं। करीब 100 से ज्यादा प्रेग्नेंट ब्रिटिश औरतों पर ये शोध किया गया था, जिसमें 4 डी अल्ट्रासाउंड के माध्यम से इस बात का पता लगाया गया।

मम्मी ये क्या खिला रहे हो... गर्भ में ही शुरू हो जाते हैं खाने को लेकर बच्चे के नखरे, पसंद नहीं आने पर बनाने लगता है मुंह!

क्या थी स्टडी

इस स्टडी में 18 से 40 साल की करीब 100 गर्भवति महिलाओं को शामिल किया गया था। ये सभी महिलाएं प्रेग्नेंसी के 32 वें से लेकर 36 वें हफ्ते के बीच में थी। इस शोध को 35 औरतों के ग्रुप से साथ दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में औरतों को 400 मिलीग्राम के कैप्सूल खिलाए गए थे। ये कैप्सूल गाजर के पाउडर के थे। और वहीं दूसरे चरण में भी इसी तरह के कैप्सूल खिलाए गए थे। लेकिन इस बार ये कैप्सूल केल के पाउडर से युक्त थे। इन्हें स्केन के 20 मिनट पहले खिलाया गया था और स्केन के 60 मिनट के अंदर कुछ नहीं खाने की सलाह दी गई थी। जिसके बाद भ्रूण के रिएक्शन को रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed