Vertigo Symptoms: इस बीमारी के कारण आयुष्मान खुराना को आता था चक्कर, जानिए क्या है इसके लक्षण

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 22, 2022, 01:33 PM IST

Vertigo Causes and Symptoms: आयुष्मान खुराना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें वर्टिगो बीमारी है। आयुष्मान खुराना के मुताबिक इस कारण उन्हें चक्कर आने लगता है और शूटिंग में दिक्कत होती है। जानिए क्या है वर्टिगो की बीमारी। इसके लक्षण, इलाज समेत हर एक बात।

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष्मान खुराना को है वर्टिगो बीमारी।
  • वर्टिगो के कारण उन्हें शूटिंग में आती है दिक्कत।
  • वर्टिगो में बिगड़ जाता है शरीर का संतुलन।

Vertigo Causes and Symptoms: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर में से एक हैं। एक्टर ने अपनी फिल्मों के लिए कई बार ट्रासफॉर्मेशन किया है। अब आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया है कि वह वर्टिगो से पीड़ित हैं। इस कारण उन्हें शूटिंग के दौरान कुछ सीन करने में दिक्कत आती है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जब उनसे ऊंचाई से कूदने के लिए कहा गया था तो उन्हें चक्कर आ गया था। वर्टिगो ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को चक्कर आने लगता है। इस कारण शरीर का संतलुन बिगड़ने लगता है।

Vertigo

Ayushmann Khurranna

मेडिकल में वर्टिगो को वेस्टीब्यूलर सिस्टम में होने वाली बीमारी कहा जाता है। वर्टिगो में व्यक्ति को ऐसा लगता है कि उसके आस-पास चीजें घूम रही है। ये अटैक कुछ मिनट या सेकंड तक चलता है। अगर बीमारी गंभीर हो तो आपको डेली रूटीन में समस्या होने लगती है। मायो क्लिनिक के मुताबिक वर्टिगो में आपको अचानक ऐसा महसूस होगा कि सिर घूम रहा है। वर्टिगो में आपको हल्का से लेकर गंभीर रूप से चक्कर आने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्टिगो के कारण गिरने का डर होता है, जिससे चोट आने के साथ-साथ मौत का भी खतरा होता है।

End of Feed