आयुष्मान खुराना को है ये अजीब-सी बीमारी, जानें क्या है Vertigo और उसके लक्षण

Ayushmann Khurrana Disease: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिछले 6 सालों से वर्टिगो नाम की बीमारी से जुझ रहे हैं। वर्टिगो एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान को लगता है कि उसका सिर घूम रहा है या उसके आसपास का परिवेश घूम रहा है। ये चक्कर आने से बिल्कुल अलग है।

What Is Vertigo: एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में हुए टीवी शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें वर्टिगो नाम की बीमारी है। आयुष्मान ने आगे बताया कि उन्हें इस बीमारी के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर से फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ सीन करने में उन्हें बहुत परेशानी होती है। इस स्थिति में उस सीन को कैंसिल तक करना पड़ता है। आयुष्मान ने बताया कि वो पिछले 6 साल से इसे झेल रहे हैं। एक्टर ने शो में कहा, 'सबसे पहली बात कि इसमें दवाई का सबसे अहम रोल है क्योंकि जब आप सोकर उठते हैं तो आपका सिर घूमता हुआ महसूस होता है। हम लोगों के प्रोफेशन में स्क्रिप्ट की डिमांड बिल्डिंग से कूदने की भी होती है। उस स्थिति में मुश्किल हो जाती है क्योंकि इसमें ध्यान का ठीक होना बहुत जरूरी है। हालांकि मेरे विचार में इसके लिए मेडिटेशन भी बहुत मदद करता है।'

Untitled design (11)

क्या है वर्टिगो?

बता दें कि वर्टिगो (What Is Vertigo) एक स्थिति नहीं, बल्कि एक लक्षण है। इस बीमारी में इंसान को ऐसा लगता है कि उसके आसपास कमरा घूम रहा है। वर्टिगो के मरीज ऐसा होने पर काफी असहनीय महसूस करते हैं और खड़े-खड़े गिर जाते हैं। आमतौर पर इसमें अचानक से चक्कर आने लगते हैं और सिर घूमता है। हालांकि, ये चक्कर आने से काफी अलग है। चक्कर आने पर शरीर तुरंत ही असंतुलित हो जाता है लेकिन वर्टिगो में ऐसा नहीं होगा। इस स्थिति में सब कुछ सिर्फ घूमता हुआ महसूस होता है। इस स्थिति में बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है और तत्काल लेटना ही इसका तत्काल समाधान है।

End of Feed