फेस्टिव सीजन में ओवरईटिंग के बाद ऐसे करें बॉडी क्लीन, अपनाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर के ये 10 आसान डिटॉक्स टिप्स

Ayurvedic Tips For Body Detox In Hindi: त्योहारों में खूब मिठाइयां और भारी खाना खाने के बाद अगर शरीर सुस्त, थका या भारी लग रहा है, तो अब वक्त है डिटॉक्स करने का। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भवसार बता रही हैं 10 आसान घरेलू उपाय, जो शरीर को अंदर से साफ कर फिर से हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराते हैं।

Ayurvedic Tips For Body Detox In Hindi: त्योहारों पर मिठाइयों का सेवन, तले स्नैक्स और देर रात की पार्टियां… ये सब मिलकर शरीर पर भारी पड़ जाते हैं। कई बार पेट फूल जाता है, नींद ठीक से नहीं आती और थकान भी बनी रहती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने शरीर को थोड़ा आराम दें और उसे अंदर से क्लीन करें। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भवसार (BAMS Ayurveda) ने कुछ आसान और नेचुरल तरीके बताए हैं, जिनसे आप त्योहारों के बाद शरीर को बिना किसी सख्त डाइट या दवा के डिटॉक्स कर सकते हैं। आप बस 5-7 दिन इन आदतों को अपनाकर बहुत फायदा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट के बताए ये डिटॉक्स टिप्स..

आयुर्वेदिक डिटॉक्स टिप्स

आयुर्वेदिक डिटॉक्स टिप्स (Pic - AI Pulse)

1. सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी और नींबू से करें

सुबह उठते ही सबसे पहला काम करें - एक गिलास गुनगुना पानी पीएं जिसमें आधा नींबू निचोड़ा हो। इससे पाचन सुधरता है और शरीर की गंदगी बाहर निकलने लगती है। अगर इसमें एक चुटकी हल्दी डाल लें तो यह लिवर की सफाई में और मदद करता है। यह बहुत आसान लेकिन असरदार तरीका है दिन की शुरुआत को हेल्दी बनाने का।

End of Feed