ओवरथिंकिंग ने किया है बुरी तरह परेशान? आयुर्वेद से जानें दिमाग को शांत रखने का आसान रास्ता

Overthinking Ka Ayurvedic Ilaj : ओवरथिंकिंग की समस्या आयुर्वेद में वात दोष के असंतुलन से जुड़ी मानी जाती है। अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान और तनाव इसके कारण हैं। आयुर्वेदिक नुस्खे, सही रूटीन, गर्म पौष्टिक आहार, ध्यान और श्वसन तकनीकों से दिमाग को शांत कर इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

Overthinking Ka Ayurvedic Ilaj : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ओवरथिंकिंग यानी एक ही बात को बार-बार सोचते रहना आम समस्या बन गई है। छोटी-छोटी बातें भी दिमाग में घूमती रहती हैं, नींद उड़ जाती है और पूरा दिन तनाव में बीतता है। इसका समाधान आयुर्वेद में है। ओवरथिंकिंग या एक ही बात को बार-बार सोचने की समस्या को आयुर्वेद मुख्य रूप से वात दोष के असंतुलन से जोड़ता है, जिससे मन बेचैन और अस्थिर हो जाता है। खास बात है कि आयुर्वेद के पास इसका समाधान है। आयुर्वेदिक उपाय और रोजमर्रा की आदतों से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

ayurvedic solution for overthinking

ओवरथिंकिंग का आयुर्वेदिक इलाज

ओवरथिंकिंग के कारण

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, ओवरथिंकिंग की समस्या होने के कई कारण हैं, भविष्य की चिंता, पुरानी बुरी यादें, परफेक्शन का दबाव, सोशल मीडिया से तुलना, अनियमित दिनचर्या, नींद पूरी न हो पाना और खान-पान की गड़बड़ी। इससे फोकस खत्म हो जाता है, स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं, दिल की धड़कन तेज चलती है और थकान रहने लगती है।

End of Feed