Ayurvedic Remedies To Lower Blood Pressure: अगर ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं रहता है, तो व्यक्ति को कई तरह की गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर ब्लड प्रेशर का स्तर लगातार बढ़ा हुआ रहता है, तो यह नसों को डैमेज कर सकता है। इसकी वजह से मस्तिष्क में ब्रेन हेमरेज या मस्तिष्क में ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा, यह हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इनकी वजह से व्यक्ति के मौके पर ही मृत्यु हो सकती है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। अच्छी बात यह कि स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अगर हाई ब्लड प्रेशर कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी बीपी कम कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आप किन-किन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं, इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानें।
Ayurvedic Remedies To Lower Blood Pressure
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies To Control Blood Pressure In Hindi
तुलसी की चाय पिएं
सेहत के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही, तुलसी की पत्तियां कई अन्य औषधीय गुणों से भी भरपूर होती हैं। इसकी चाय पीने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है। साथ ही, धमनी की दीवारों का तनाव भी कम होता है। यह बीपी कंट्रोल करने में लाभकारी है।
अश्वगंधा
तनाव और चिंता को दूर करने में यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और नींद अच्छी आती है। यह मस्तिष्क को भी शांत रखती है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए लाभकारी है।
लहसुन
यह अद्भुत मसाला नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और नसों में गैप बनाता है। जिससे नसों में ब्लड फ्लो सामान्य रखने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्ल के कारण नसें संकुचित हो जाती हैं और उनमें दबाव बढ़ता है। ऐसे में लहसुन का सेवन लाभकारी है।
आंवला
आयुर्वेद में यह सलाह दी जाती है कि रोज 1 आंवला जरूर खाना चाहिए, इससे कई गंभीर रोगों से बचाव होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर रोगियों को इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
अर्जुन की छाल
इस जड़ी-बूटी को कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हृदय रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आप इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो एक आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेकर आप इन आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमाने पर विचार कर सकते हैं। ये बीपी को कंट्रोल करने में बहुत लाभकारी हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
