कमजोर से शरीर को भी नहीं छू पाएंगी बीमारियां, इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

Ayurvedic Herbs For Immunity : बदलते मौसम में हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। जिससे हम आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। यदि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन जरूर करना चाहिए।

Ayurvedic Herbs For Immunity : बदलता मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। वहीं बात करें मानसून की तो बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलने लगते हैं। यही कारण है कि इस सीजन में सर्दी-जुकाम, डेंगू, मलेरिया, पेट के संक्रमण और फ्लू जैसी बीमारियां काफी आम हो जाती हैं। जिससे बचाव के लिए जरूरी है कि आपको शरीर की इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत रखना चाहिए। जी हां यदि आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको आयुर्वेद का सहारा लेना चाहिए। आज हम आपको कई ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में।

ayurveda for immunity

गिलोय

गिलोय को आयुर्वेद में ‘अमृता’ कहा जाता है। सेहत के लिए अमृत समान ये जड़ी-बूटी एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है। गिलोय का रस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और खून पूरी तरह साफ रहता है। इस मौसम में होने वाले वायरल इंफेक्शन से सुरक्षा करने में गिलोय का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। मानसून में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए गिलोय का काढ़ा लाभकारी होता है।

End of Feed