आयुष मंत्रालय और FSSAI का बड़ा कदम, अब थाली में होगा आयुर्वेद! जारी हुई पहली 'आयुर्वेद आहार' लिस्ट

Ayurveda Aahar List In Hindi: FSSAI और आयुष मंत्रालय ने मिलकर आयुर्वेद आहार की पहली आधिकारिक सूची जारी की है। अब थाली में दिखेगा परंपरा और सेहत का संगम। जानिए क्या है आयुर्वेद आहार, क्यों है ये कदम ऐतिहासिक और इससे आम लोगों व खाद्य उद्योग को क्या फायदे होंगे।

Ayurveda Aahar List In Hindi: अब से खाना सिर्फ स्वाद का नहीं, सेहत का भी होगा असली ज़रिया। आयुर्वेदिक खानपान को अब सरकार की आधिकारिक मुहर मिल गई है। FSSAI और आयुष मंत्रालय ने मिलकर 'आयुर्वेद आहार' की पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें ऐसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो आयुर्वेदिक ग्रंथों पर आधारित हैं। इनका मकसद न सिर्फ सेहतमंद भोजन देना है, बल्कि भारत की परंपरागत रसोई को एक नई पहचान दिलाना भी है। ये कदम हेल्दी फूड सेक्टर के लिए भी एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Ayurveda Aahar List

Ayurveda Aahar List

सरकारी मान्यता से आयुर्वेद आहार को मिली नई पहचान

अब आयुर्वेदिक खाने को कानूनी तौर पर मंजूरी मिल गई है। FSSAI और आयुष मंत्रालय ने मिलकर पहली बार इसकी आधिकारिक सूची जारी की है, जिसमें 'कैटेगरी-A' आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये खाद्य आइटम पूरी तरह पारंपरिक जड़ी-बूटियों और आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित हैं।

End of Feed