पेट की गैस को झट से बाहर निकाल फेंकेगा ये देसी चूर्ण, घर पर मिनटों में ऐसे हो जाता है तैयार, गजब हैं इसके फायदे

Ayurvedic Churna For Gas: गैस की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए वे तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करने से आसानी से गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Ayurvedic Churna For Gas: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सुबह के समय पेट में गैस बनने लगती है? इसके कारण सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं? तो आप अकेले नहीं हैं। यह पेट संबंधी सबसे आम समस्याओं में से एक जिसका सामना लोग सबसे अधिक करते हैं। यह समस्या आमतौर पर उन लोगों को परेशान करती है, जिनका पाचन बहुत कमजोर है। लेकिन गैस की वजह से लोग दिनभर फूला हुआ महसूस करते हैं। साथ ही, इसकी वजह से लोगों को पेट और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को इसकी वजह से काफी परेशानी होती है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास आराम नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करने से आसानी से गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप चाहें तो इन चूर्ण को घर पर भी बना सकते हैं। यहां हम आपको पेट की गैस दूर करने के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक चूर्ण बता रहे हैं।

Ayurvedic Churna For Gas

Ayurvedic Churna For Gas

पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण - Ayurvedic Churna For Gas Problems In Hindi

हींग का चूर्ण

इस चूर्ण को बनाने के लिए आपको सिर्फ हींग नहीं बल्कि कुछ अन्य मसालों की भी आवश्यकता है। आपको 10-10 ग्राम हींग, काली मिर्च और अजवाइन लेनी है। इन्हें अच्छी तरह कूट लें और पाउडर बना लें। अब इस मिश्रण में सेंधा नमक डालें और मिक्स करें। इसे राहत को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें। सुबह के समय भी इसका सेवन करें।

End of Feed