Apple Cider Vinegar Benefits To Reduce Belly Fat In Hindi: अक्सर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे शरीर के अन्य हिस्सों से वजन घटाने में सफल हो जाते हैं, लेकिन पेट का एरिया वैसे का वैसा ही रहता है। उनका पेट कुछ इंच भी अंदर नहीं जाता है। जबकि सेहत के लिए यही सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। आपको बता दें कि पेट में जमा जिद्दी चर्बी कई गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में से एक है। यह डायबिटीज से लेकर हृदय रोग तक, कई गंभीर रोगों के खतरे को बढ़ाती है। जब लगातार कोशिशों के बाद भी बैली फैट कम नहीं होता है, तो इसको लेकर लोग काफी निराश हो जाते हैं। वे इंटरनेट पर जाकर अक्सर पूछते हैं कि आखिर बैली फैट कैसे कम करें? आपको बता दें कि सेब का सिरका पीने से आपके पेट में जमा चर्बी कम हो सकती है। इसे शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए रामबाण माना जाता है। अगर आप अच्छी डाइट और नियमित एक्सरसाइज के साथ रूटीन में एप्पल साइडर विनेगर भी शामिल करें, तो इससे आपको तेजी से बैली फैट घटाने में मदद मिलेगी। अब सवाल यह उठता है कि पेट की चर्बी कम करने के लिए सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन से बात की। इस लेख में हम आपको बैली फैट घटाने के लिए सेब का सिरका पीने के फायदे और इसके सेवन का सही तरीका बता रहे हैं...
Apple Cider Benefits To Reduce Belly Fat
बैली फैट घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे- Apple Cider Benefits To Reduce Belly Fat In Hindi
सबसे पहली बात तो यह है सेब का सिरका एक लॉ कैलोरी ड्रिंक है। इसमें कुछ जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जैसे पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। सेब का सिरका पीने से शरीर में चर्बी को जमा होने से रोकने में मदद मिलती है, क्योंकि चर्बी संचय का कारण बनने वाले हानिकारक कण (फ्री रेडिकल्स) से लड़ने में मदद करता है। फ्री-रेडिकल्स हमारे पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं और शरीर में चर्बी को जमा करने में योगदान देते हैं। सेब का सिरका पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। जिससे अधिक तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह शरीर से गंदगी को बाहर निकलता है और डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे फैट लॉस में भी मदद मिलती है।
बैली फैट कम करने के लिए सेब के सिरके कैसे इस्तेमाल करें- How To Use Apple Cider Vinegar To Reduce Belly Fat In Hindi
अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत एप्पल साइडर विनेगर के साथ कर सकते हैं। आपको एक कप गुनगुना पानी लेना है और इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पी लेना है। इसके अलावा, आप भोजन से 15-20 मिनट पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में भी मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
