Aortic Dissection: हार्ट अटैक या एओर्टिक डिसेक्शन? सीने में दर्द के इन संकेतों से समझें कब चाहिए तुरंत मेडिकल हेल्प

Aortic Dissection: सीने में अचानक होने वाला दर्द हमेशा हार्ट अटैक का संकेत नहीं होता है। एओर्टिक डिसेक्शन भी ऐसी कंडीशन है, जिसमें एओर्टा की परत फट जाती है। जानते हैं दोनों के बारे में विस्तार से...

Aortic Dissection: अचानक सीने में दर्द उठते ही ज्यादातर लोगों के मन में पहला ख्याल हार्ट अटैक का आता है। लेकिन सीने में होने वाला हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता। कभी-कभी यह एओर्टिक डिसेक्शन (Aortic Dissection) जैसी गंभीर और जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी का संकेत भी हो सकता है। यह स्थिति शरीर की सबसे बड़ी धमनी एओर्टा की अंदरूनी परत में आई दरार के कारण होती है। हार्ट अटैक और एओर्टिक डिसेक्शन के लक्षण (Aortic Dissection vs Heart Attack) कुछ हद तक एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन दोनों का कारण और इलाज बिल्कुल अलग होता है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन Dr. Vikram Reddy Aerra से समझें इनके बीच का अंतर।

Aortic Dissection

हार्ट अटैक और एओर्टिक डिसेक्शन में अंतर

हार्ट अटैक और एओर्टिक डिसेक्शन में अंतर

हार्ट अटैक तब होता है जब किसी रक्त वाहिका में ब्लॉकेज के कारण हृदय की मांसपेशियों तक रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है। वहीं, एओर्टिक डिसेक्शन में एओर्टा की अंदरूनी परत में अचानक दरार पड़ जाती है। इसके बाद रक्त धमनी की परतों के बीच पहुंचकर उन्हें अलग करने लगता है।यानी आसान भाषा में समझें तो हार्ट अटैक मुख्य रूप से ब्लॉकेज की समस्या है, जबकि एओर्टिक डिसेक्शन धमनी की दीवार में होने वाला एक गंभीर चीरा या फटाव है।

End of Feed