Aortic Dissection Awareness Day: क्या है एओर्टिक डिसेक्शन? सीने के दर्द समेत ये 5 लक्षण दिखें तो रहें सतर्क

19 सिंतबर 2026 को Aortic Dissection Awareness Day है। इस दिन का मकसद इस गंभीर बीमारी के लक्षणों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। जानें इसके पांच चेतावनी संकेत और कब लें तुरंत मदद।

Aortic Dissection Awareness Day: सीने में अचानक और बहुत तेज दर्द को अक्सर लोग गैस, मांसपेशियों की समस्या या हार्ट अटैक से जोड़कर देखते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ऐसा दर्द एओर्टिक डिसेक्शन (Aortic Dissection) जैसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। इसमें शरीर की सबसे बड़ी धमनी यानी एओर्टा (Aorta) की अंदरूनी परत में दरार आ जाती है। इसके बाद खून धमनी की परतों के बीच पहुंचकर उन्हें अलग करने लगता है।

Aortic Dissection Awareness Day

एओर्टिक डिसेक्शन (फोटो: AI)

यशोदा हॉस्पिटल्स, हाईटेक सिटी, हैदराबाद के वरिष्ठ सलाहकार कार्डियोथोरेसिक सर्जन Dr. Vikram Reddy Aerra के मुताबिक, इस स्थिति में लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है, क्योंकि समस्या तेजी से गंभीर रूप ले सकती है।

End of Feed