सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है शकरकंद, फायदे जान डाइट में कर लेंगे शामिल

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई फाइबर होते हैं। आयुर्वेद कहता है कि यह वात और कफ दोष को संतुलित करती है। यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। वहीं विज्ञान बताता है कि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है।

सर्दियां आते ही ठेले पर भुनी हुई शकरकंद की खुशबू हर किसी को अपनी तरफ खींचने लगती है। मीठी शकरकंद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत का खजाना भी मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, शकरकंद को पृथ्वी और जल तत्व से बना आहार कहा गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है, पेट को शांत रखती है और सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखती है। वहीं, विज्ञान भी शकरकंद को सेहत के लिए फायदेमंद मानता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को मजबूत बनाते हैं।

Sweet Potato ke Fayde

सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है शकरकंद, फायदे जान डाइट में कर लेंगे शामिल (Photo: iStock)

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई फाइबर होते हैं। आयुर्वेद कहता है कि यह वात और कफ दोष को संतुलित करती है। यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। वहीं विज्ञान बताता है कि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो यह त्वचा को निखारता है, बालों को मजबूत बनाता है और थकान को भी कम करता है।

End of Feed