डायबिटीज के मरीजों के लिए सिर्फ चीनी ही नहीं बल्कि ये एक चज भी हैं जानलेवा, हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2023, 10:16 PM IST

एक नए शोध से यह बात सामने आई है कि टाइप-2 मधुमेह के जोखिम वाले मरीजों के लिए चीनी के साथ-साथ नमक छोड़ने का भी समय आ गया है। अमेरिका में तुलाने यूनिवर्सिटी के अध्ययन से यह पता चला है कि भोजन में बार-बार नमक जोड़ने से टाइप-2 मधुमेह विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।

Type 2 diabetes

पत्रिका मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित अध्ययन में 400,000 से अधिक वयस्कों से उनके नमक सेवन के बारे में सर्वे किया गया। औसतन 11.8 वर्षों के फॉलो-अप में, प्रतिभागियों के बीच टाइप-2 मधुमेह के 13,000 से अधिक मामले विकसित हुए। जो कभी नहीं या शायद ही कभी नमक का उपयोग करते हैं, उन लोगों की तुलना में जो कभी-कभी, आमतौर पर या हमेशा नमक जोड़ते हैं, उनमें टाइप 2 मधुमेह विकसित होने का जोखिम क्रमशः 13 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 39 प्रतिशत था।

End of Feed