इस दिमागी समस्या से पीड़ित हैं आलिया भट्ट! जानिए क्या है वो डिसऑर्डर जिसमें गायब हो जाता है फोकस

Alia Bhatt : दिमाग से जुड़ा कोई डिसऑर्डर हो तो उससे व्यक्ति का पूरा जीवन प्रभावित हो जाता है। ऐसे ही एक दिमागी डिसऑर्डर की बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा कि वह भी एक दिमागी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है ये डिसऑर्डर?

कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर है और उसकी वजह से बचपन में वो बातचीत के दौरान जोन आउट हो जाती थीं। क्या आपको पता है अटेंशन डेफिसिट / हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर या एडीएचडी क्या होता है और ये समस्या कितनी आम है? ये महज एक संयोग है कि अक्टूबर के महीने में ये बात चर्चा में रही, लेकिन अक्टूबर का महीना ‘एडीएचडी अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से..

alia bhatt disorder

क्या है हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर ?

अटेंशन डेफिसिट / हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर या एडीएचडी एक न्यूरोडेवेलपमेंटल डिसऑर्डर है। जिन लोगों को ये समस्या होती है वे किसी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं और किसी जगह पर देर तक बैठ नहीं पाते। किसी काम पर ध्यान लगाने में दिक्कत होना, भूलना, आसानी से ध्यान भटकना, लोगों को बोलने के बीच टोकना, एक जगह पर टिक के बैठ न पाना, एडीएचडी के कुछ सामान्य लक्षण हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एडीएचडी के लक्षण उम्र बढ़ने के साथ बदल भी सकते हैं लेकिन अटेंशन में कमी, किसी चीज को समझने में दिक्कत और मिलने जुलने में परेशानी होती रहती है।

End of Feed