शरीर में फाइबर की कमी के 10 गुप्त संकेत, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर की चेतावनी - ना करें इग्नोर

डॉ. सेठी कहते हैं कि जब हमारे खाने में पर्याप्त फाइबर होता है, तो ग्लूकोज खून में धीरे-धीरे घुलता है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता।

क्या खाना खाने के बाद ही आपको नींद आने लगती है? पेट भरने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी लगती है और हमेशा सुस्ती छाई रहती है? अगर आपका जवाब हां है तो सावधान होने की जरूरत है। इन लक्षणों को नजरंदाज करना भारी पड़ सकता है। AIIMS से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, खाने के तुरंत बाद बहुत ज़्यादा सुस्ती महसूस होना और ब्लड शुगर का अचानक बढ़ना, शरीर में फाइबर की भारी कमी का मुख्य संकेत हो सकता है।

Fibre deficiency

शरीर में फाइबर की कमी को हल्के में लेने की भूल ना करें (Photo: iStock)

फाइबर क्यों है हमारी सेहत के लिए इतना जरूरी?

डॉ. सेठी कहते हैं कि फाइबर हमारे पाचन तंत्र का वह हीरो है, जो भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है। जब हमारे खाने में पर्याप्त फाइबर होता है, तो ग्लूकोज खून में धीरे-धीरे घुलता है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता। इसके विपरीत, फाइबर कम होने पर खाना बहुत तेजी से पचता है, इंसुलिन अचानक बढ़ता है और हमें तेज नींद व थकान महसूस होने लगती है।

End of Feed