Pregnancy After 40 Risk And Precautions: हाल ही में, कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह ने अपने फैंस को खुशखबरी दी कि वह 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले, बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी 42 साल की उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इन दोनों ही मामलों में महिलाओं की उम्र 40 के पार है, जिसे मेडिकल भाषा में 'लेट प्रेग्नेंसी' कहा जाता है।
Pregnancy After 40 Risk And Precautions
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि 40 के बाद प्रेग्नेंसी के चांस बहुत कम होते हैं, या फिर इस दौरान गर्भवती महिलाओं को काफी कॉम्प्लीकेशन्स का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ऐसी प्रेग्नेंसी में कुछ विशेष सावधानियां और जोखिम होते हैं, जिन्हें समझना और उन्हें फॉलो करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि 40 के बाद प्रेग्नेंसी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ अंडों की संख्या और क्वालिटी में कमी
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जब एक महिला का जन्म होता है, तो उस समय उनके भीतर लगभग 1 मिलियन अंडे होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, अंडों की की संख्या और गुणवत्ता में कमी आ जाती है। 35 की उम्र के बाद हेल्दी अंडों की संख्या काफी कम हो जाती है और उनमें क्रोमोसोमल असामान्यताएं अधिक पाई जाती हैं। इससे गर्भधारण में कठिनाई और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।
हाई रिस्क कैटेगरी में आती है लेट प्रेग्नेंसी
डॉक्टरों के अनुसार, 35 साल की उम्र के बाद की प्रेग्नेंसी को 'हाई रिस्क प्रेग्नेंसी' माना जाता है। इसमें गर्भपात, समय से पहले डिलीवरी, प्री-एक्लेम्पसिया या सी-सेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए, इस उम्र में प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह लेना बुहत जरूरी है।
मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ाती हैं रिस्क
जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारती सिंह का वजन 71 किलो है, ऐसे में उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति हो सकती है। मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, प्रीक्लेम्पसिया या सिजेरियन डिलीवरी का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान खानपान और नियमित व्यायाम का खास ध्यान रखें, बैलेंस और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। कोशिश करें कि दिनभर एक्टिव रहें, चलते-फिरते रहें। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
नियमित प्रीनेटल चेकअप्स और स्क्रीनिंग
लेट प्रेग्नेंसी में नियमित प्रीनेटल चेकअप्स और स्क्रीनिंग टेस्ट्स की आवश्यकता होती है। डॉक्टर से नियमित मुलाकात, अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट्स, और अन्य आवश्यक जांचों से मां और बच्चे की सेहत पर नजर रखी जा सकती है। इससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते पता चल सकता है।
मानसिक और भावनात्मक स्थिति का ध्यान
लेट प्रेग्नेंसी में मानसिक और भावनात्मक स्थिति का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस उम्र में हार्मोनल बदलाव, तनाव, और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, योग, ध्यान, और काउंसलिंग से मानसिक स्थिति को बैलेंस रखा जा सकता है।
लेट प्रेग्नेंसी में कई चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन सही देखभाल, नियमित जांच, और डॉक्टर की सलाह से इन जोखिमों को कम किया जा सकता है। भारती सिंह की तरह, यदि आप भी 40 के बाद प्रेग्नेंट हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
