Phir Hera Pheri एक्टर ने पिया था अपना ही यूरिन, गिनाए अनगिनत फायदे, चलिए जानते हैं क्या है Urine Therapy

Does Drinking Urine Have Any Real Benefits Explained: हाल ही में परेश रावल और अनु अग्रवाल जैसे सेलिब्रिटी के दावों के बाद मूत्र चिकित्सा फिर चर्चा में है। सेलिब्रिटीज ने बताया है कि उन्होंने अपना खुद का यूरिन पिया और इससे उन्हें फायदा मिला। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई अपना पेशाब पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? इस लेख में डॉक्टर्स से जानिए इसका असली सच, इसके प्रति वैज्ञानिक नजरिया, फायदे-नुकसान..

Does Drinking Urine Have Any Real Benefits Explained: सोचिए अगर कोई कहे कि वो अपना ही पेशाब (मूत्र) पीता है, तो आपको अजीब नहीं लगेगा? पर आजकल कुछ मशहूर लोग खुद यह बात कह रहे हैं। हाल ही में अभिनेता परेश रावल ने बताया कि उन्होंने अपने घुटने की चोट जल्दी ठीक करने के लिए अपनी पेशाब पी थी। इसके बाद 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल ने भी कहा कि उन्होंने भी ऐसा किया और उन्हें इससे फायदा हुआ।

एक्टर परेश रावल और अनु अग्रवाल ने पिया अपना यूरिन

एक्टर परेश रावल और अनु अग्रवाल ने पिया अपना यूरिन

अब जाहिर है, जब मशहूर लोग इस तरह की बातें करते हैं, तो आम लोग भी सोच में पड़ जाते हैं- क्या वाकई पेशाब पीना सेहत के लिए अच्छा होता है? या यह सिर्फ एक अंधविश्वास है? कुछ लोग इसे “मूत्र चिकित्सा” या “योग की मुद्रा” भी कहते हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स इसके खिलाफ चेतावनी देते हैं। उनका कहना है कि पेशाब हमारे शरीर का फालतू और गंदा हिस्सा है, जिसे बाहर निकालना ही बेहतर होता है।

End of Feed