हेल्थ

गर्मियों में गन्ने का जूस या नारियल पानी, क्या पीना सेहत के लिए है ज्यादा फायदेमंद, यहां जान लें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 5, 2025, 06:56 AM IST

गर्मियां आते ही गन्ने के जूस और नारियल पानी की बिक्री खूब बढ़ जाती है। इनका सेवन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर गन्ने के जूस और नारियल पानी में से ज्यादा फायदेमंद कौन है। यहां जानें इन दोनों में से सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है।

Image

Add a heading (1)

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में लोग गन्ने का रस और नारियल पानी का खूब सेवन करते हैं। गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस और नारियल पानी हर तरफ बिकता नज़र आता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ साथ शरीर में एनर्जी भई बनाए रखता है। गर्मियों में ज्यादातर लोग गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गन्ने का जूस और नारियल पानी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि गन्ने का जूस और नारियल पानी में से सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि नारियल पानी और गन्ने के जूस में कौन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

गर्मियों में गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और आप दिन भर उर्जावान भी महसूस करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही ये लिवर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन हीट स्ट्रोक से बचने के लिए भी किया जा सकता है। इनमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार साबित होते हैं।

गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे

गर्मियों में नारियल का पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसके साथ ही ये ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

गर्मियों के लिए कौन बेहतर है: नारियल पानी या गन्ने का रस?

गर्मियों में नारियल पानी और गन्ने का रस दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते है। वहीं शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि गन्ने का जूस शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। किसी भी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article