गैस और एसिडिटी की दवाई दे सकती है ये 5 गंभीर समस्याएं, रोज लेने वाले बरतें सावधानी

Acidity Medicine Side Effects: अगर आप भी एसिडिटी और गैस के लिए डेली गोली लेते हैं तो सावधान हो जाएं। आपको इन 5 गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Acidity Medicine Side Effects: खाना खाने के बाद पेट में जलन, खट्टी डकार, गैस या सीने में जलन महसूस होते ही ज्यादातर लोग एसिडिटी की गोली खा लेते हैं। कुछ लोग तो रोजाना एंटासिड या पेट का एसिड कम करने वाली दवाओं का सेवन करने लगते हैं। इन दवाओं से तुरंत राहत मिल सकती है, लेकिन बार-बार होने वाली एसिडिटी को नजरअंदाज करके लंबे समय तक खुद से दवाएं लेना ठीक नहीं है। मेडिकल रिसर्च में लंबे समय तक कुछ एसिड कम करने वाली दवाओं के इस्तेमाल और विटामिन बी12 की कमी, आयरन की कमी, मैग्नीशियम का स्तर कम होने, किडनी की समस्याओं और हड्डियों में फ्रैक्चर के बीच संबंध सामने आया है।

एसिडिटी की दवाई लेने के नुकसान क्या हैं

एसिडिटी की दवाई लेने के नुकसान क्या हैं

हालांकि, एंटासिड और एसिड कम करने वाली दवाएं एक जैसी नहीं होती हैं। एंटासिड पेट में पहले से मौजूद एसिड को बेअसर करते हैं, जबकि प्रोटॉन पंप इनहिबिटर यानी पीपीआई और एच2 ब्लॉकर्स पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं। इनके संभावित नुकसान भी अलग-अलग हो सकते हैं। कई बड़े अध्ययन खासतौर पर लंबे समय तक पीपीआई दवाएं लेने वाले लोगों पर किए गए हैं। आइए जानते हैं कि किन मेडिकल शोधों में क्या सामने आया है।

End of Feed