Panipat psycho Killer Case : 4 बच्चों की हत्यारी पूनम पर शिकंजा, साइको किलर पर मर्डर केस दर्ज; प्रोडक्शन वारंट में ले गई पुलिस

Panipat psycho Killer Case : आरोपी पूनम ने 12 जनवरी 2023 में अपने तीन साल के बेटे शुभम और अपनी नंनद की दस साल की बेटी इशिका को घर में पानी की टंकी में डुबो कर मौत के घाट उतारा था। उस समय दोनों बच्चों को पानी की हौद में डाल कर वारदात को अंजाम देने के बाद उसे हादसा दिखा कर बच गई थी। अब गोहाना पुलिस आरोपी पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।

पानीपत : पानीपत में चार बच्चों की साइको किलर महिला पूनम के खिलाफ गोहाना के बरोदा थाना में हत्या का केस दर्ज किया है। एक दिसंबर को पानीपत पुलिस ने विधि नाम की बच्ची की हत्या मामले साइको किलर पूनम को गिरफ्तार किया था, उसके बाद पुलिस पूछताछ में चार बच्चों की हत्या की बात कबूली थी। पानीपत पुलिस ने दो बच्चों विधि और जिया की हत्या के आरोप में पूनम पर हत्या का मामला दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को गोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डबल मर्डर का केस दर्ज किया।

psycho Killer Poonam

साइको किलर पूनम

गोहाना पुलिस ने बरोदा थाना में आरोपी पूनम के खिलाफ तीन साल के शुभम और दस साल इशिका की हत्या के मामले में उसके पति नवीन जी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। साइको किलर पूनम के खिलाफ बरोदा थाना पुलिस ने हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर अब उसे पानीपत से प्रोटेक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।

End of Feed