करनाल में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक जिसके ऊपर कंटेनर भी रखा हुआ था फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक को किसी गाड़ी ने साइड से टक्कर मारी, जिसके चलते वह करनाल के पास फ्लाईओवर से सीधे सर्विस लेन पर आ गिरा।
करनाल नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा, जिसे क्रेन की मदद से लंबे प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
