आधी रात कॉल पर बुलाया, फिर मकान मालिक ने किरायेदार संग किया गंदा काम; भाइयों ने भी...

महिला के आरोपों के मुताबिक उसके मकान मालिक प्रदीप ने उसे रात लगभग 1 बजे फोन करके अपने कमरे में बुलाया था, जहां आरोपी के साथ उसके 2 भाई भी थे। आरोप है कि सभी ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

फरीदाबाद : ओल्ड थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक ने अपनी ही महिला किरायेदार के साथ अपने 2 भाइयों के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म के 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

landlord raped tenant in Fareedbad

(सांकेतिक फोटो-Istock)

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मकान मालिक जिसका नाम प्रदीप बताया गया है। उसने अपने सगे भाई और एक ताऊ के लड़के के साथ मिलकर उसके मकान में रह रही महिला किरायेदार के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के आरोपों के मुताबिक उसके मकान मालिक प्रदीप ने उसे रात लगभग 1 बजे फोन करके अपने कमरे में बुलाया था, जहां आरोपी के साथ उसके 2 भाई भी थे। आरोप है कि सभी ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ पीड़ित महिला ने पुलिस पर भी आरोपियों का साथ देने के गंभीर आरोप लगाएं हैं।

इस मामले में एसीपी ओल्ड फरीदाबाद संजीव कुमार ने बताया की पीड़िता की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

End Article
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सि...

End of Feed