हरियाणा के किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किए 116 करोड़ रुपये

सैनी ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट सत्र के दौरान किसानों द्वारा पीएसीएस को दिए गए बकाया ऋणों के निपटान के लिए एक योजना प्रस्तावित की थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगस्त-सितंबर के दौरान भारी बारिश के कारण हुए फसल के नुकसान के लिए बुधवार को 53,821 किसानों को मुआवजा देने के लिए कुल 116.15 करोड़ रुपये जारी किए। सैनी ने बताया कि जारी किए गए मुआवजे में बाजरा के लिए 35.29 करोड़ रुपये, कपास के लिए 27.43 करोड़ रुपये, धान के लिए 22.91 करोड़ रुपये और ग्वार के लिए 14.10 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Haryana crop loss compensation

किसान (सांकेतिक फोटो-Istock)

उन्होंने बताया कि राशि का वितरण तत्काल शुरू किया जाएगा और पूरी राशि अगले सप्ताह के भीतर लाभार्थी किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एकमुश्त निपटान (ओटीएस) योजना की भी घोषणा की, जिसके तहत राज्य की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) के बकाया ऋणों का निपटारा किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

End of Feed