हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने 2 दिन की हड़ताल का किया ऐलान, ओपीडी-इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने सोमवार से 48 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आपातकालीन सेवाओं, ऑपरेशन और ओपीडी पर असर पड़ा है। डॉक्टर एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन का कहना है कि इन मांगों पर पहले ही सहमति बनी थी, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।

Haryana News: हरियाणा में आज से सरकारी डॉक्टरों ने 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इससे एमरजेंसी सेवाओं से लेकर ऑपरेशन, ओपीडी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। सरकारी डाक्टर हरियाणा सरकार से एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और सरकारी डॉक्टरों की एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने कहा कि हमारी कोई नई मांगे नहीं है इन मांगों पर पिछले साल ही सहमति बन गई थी और खुद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए थे लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद इन मांगों पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की असम की भर्ती पर रोक की मांग के बावजूद दोबारा से भारती करने की तैयारी की जा रही है और एसीपी को लेकर भी अभी तक मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद फाइनेंस विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है राजनीतिक इच्छा शक्ति के बावजूद अफसर शाही इसमें रोड़ा अटका रही है इसलिए हमें मजबूरन हड़ताल का फैसला करना पड़ा है।

haryana doctors strike

मरीज के साथ परेशान तीमारदार

पंचकूला सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आर एस चौहान ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ है हमने वैकल्पिक व्यवस्था की है बाहर से भी डॉक्टर को आज बुलाया गया है मुलाना मेडिकल यूनिवर्सिटी से भी डॉक्टर को आज अस्पताल में बुलाया गया है ताकि मरीजों को कोई दिक्कत ना आए तमाम स्पेशलिस्ट और सीनियर डॉक्टर भी सभी ड्यूटी पर बुलाए गए हैं।

End of Feed