Ghaziabad Crime: गाजियबाद-वैशाली में अधेड़ व्यक्ति की रस्सी से बांधकर की गई हत्या, मां को अपनी ही बेटी पर शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 06:28 PM IST

Ghaziabad Police: गाजियाबाद में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान वह घर में अकेला था। पुलिस को हत्या के मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

Ghaziabad Crime: गाजियबाद-वैशाली में अधेड़ व्यक्ति की रस्सी से बांधकर की गई हत्या, मां को अपनी ही बेटी पर शक

Ghaziabad News: गाजियाबाद-कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में अधेड़ व्यक्ति की फ्लैट में हत्या कर दी गई। वारदात में गोद ली गई किशोरी का हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद वैशाली सेक्टर-चार में 58 वर्षीय अनिल सक्सेना अपने पत्नी और गोद ली गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ में रहते थे।

मृतक की पत्नी दिल्ली से वापस घर लौटीं। उन्होंने अपनी चाबी से फ्लैट का ताला खोला। अंदर कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में उनके पति अनिल सक्सेना का शव पड़ा हुआ था। बता दें कि अनिल के गले, हाथ व पैर में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना के बाद से गोद ली गई किशोरी गायब

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। अनिल सक्सेना व उनकी पत्नी ने एक किशोरी को गोद लिया था। वह फिलहाल फ्लैट से लापता है। उसका सामान भी गायब है। उसी पर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। मृतक की पत्नी दिल्ली में मलेरिया विभाग में कार्यरत हैं। अनिल गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और स्वान दल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है।

पड़ोसियों से भी हो रही पूछताछ

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बताया है कि फ्लैट से कोई भी सामान गायब नहीं है। इस कारण लूट के विरोध में हत्या की बात सामने नहीं आ रही है। एक संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी हासिल हुई है। उसका मृतक के परिवार से क्या संबंध था, उस दिशा में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही साथ हम हर पहलू को लेकर जांच कर रहे हैं। आस पास के जो पड़ोसी है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि, जल्द ही इस हत्या का खुलासा किया जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!