आसिम मुनीर को US बुलाकर एक तीर से कई निशाना साधना चाहते हैं ट्रंप, दौरे पर भारत की होगी करीबी नजर

Asim Munir US Visit: मुनीर की इस यात्रा के दौरान अमेरिका पाकिस्तान को चीन से दूरी बनाने के लिए कहा सकता है। पाकिस्तान लगातार चीन के करीब जा रहा है। चीन पर पाकिस्तान की निर्भरता काफी ज्यादा हो गई है। चीन ने पाकिस्तान को भारी भरकम कर्ज दिया है। सीपेक में भारी मात्रा में निवेश किया है। इस सीपेक के जरिए चीन अरब सागर तक पहुंचेगा।

Asim Munir US Visit: पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर 12 जून को अमेरिका पहुंचेंगे। मुनीर को अमेरिकी सेना के 250वीं वर्षगांठ पर होने वाले समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। खास बात यह है कि यह समारोह 14 जून को होना है और इसी दिन ट्रंप का 79वां जन्मदिन भी है। मुनीर की इस यात्रा के बारे में रिपोर्टों में खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुनीर के साथ अमेरिकी अधिकारियों की कई मुद्दों पर बातचीत होगी। इसमें भारत के खिलाफ काम कर रहे आतंकी समूहों पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर दबाव बनाना भी शामिल है।

asim munir

गुरुवार को अमेरिका पहुंचेंगे आसिम मुनीर।

मुनीर की यात्रा का विरोध करेगी इमरान की पार्टी

अमेरिका से मिले इस निमंत्रण पर पाकिस्तान का एक बड़ा तबका खुशी का इजहार कर रहा है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो मुनीर को 'अपराधी' बताते हुए उनकी इस अमेरिकी यात्रा का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) मुनीर की अमेरिका यात्रा के विरोध की तैयारी कर रही है। हालांकि, एक्सपर्ट मुनीर की इस अमेरिकी यात्रा के पीछे कई वजहें मान रहे हैं और सभी वजहें बहुत ठोस हैं। मुनीर की यह अमेरिकी यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले इस भीषण संघर्ष का दक्षिण एशिया और दुनिया के जियोपॉलिटिक्स पर गहरा असर पड़ने वाला है।

End of Feed