Trump Musk Row: ट्रंप और मस्क के बीच क्या फिर होगी 'सुलह', टेस्‍ला सीईओ के पिता भी कूदे, किस दिशा में जा रहा 'विवाद?'

Trump Elon Conflict:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच दुश्मनी (Trump Musk Feud) ने माहौल गरमा रखा है रोज ही इसे लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं, दोनों ही पक्ष झुकने को नहीं तैयार हैं वहीं इसे लेकर लोगों के अलग ही नजरिए दिख रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच दुश्मनी का माहौल
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीतने में मस्क का काफी योगदान
  • अब दोनों दोस्त लगभग दुश्मन बन चुके हैं और एक दूसरे पर वार कर रहे हैं

Trump Elon Conflict Update: दुनिया के बेहद अहम देश अमेरिका में एक अलग ही मसला चल रहा है वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के रईसों में शुमार टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच जारी विवाद (Trump Musk Dispute) के बीच कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं वहीं बताया जा रहा है कि एलन मस्क ट्रंप के साथ संबधों को सुधारने के इच्छुक दिख रहे हैं ऐसा उनके कुछ कदमों के आधार पर कहा जा रहा है जो उन्होंने उठाए हैं वहीं ट्रंप का रूख इसे लेकर अभी भी नकारात्मक दिखाई दे रहा है।

Trump Musk feud

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क के बीच टेंशन

गौर हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीतने में मस्क का काफी योगदान रहा है, वहीं हाल ही तक दोनों अच्छे दोस्त के रूप में थे पर अब दोनों दोस्त लगभग दुश्मन बन चुके हैं और एक दूसरे पर जमकर वार प्रतिवार कर रहे हैं।

End of Feed