Explained: जेलेंस्की के आक्रामक हमलों से झुकेंगे पुतिन या यूक्रेन पर बरपाएंगे कहर? तीसरे विश्वयद्ध के मुहाने पर खड़ी है दुनिया!

यूक्रेन के ड्रोन अटैक के बाद रूस में गुस्से का माहौल है। एक तरफ जहां तुर्की में रूस और यूक्रेन, समझौते के लिए बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर दोनों देश एक दूसरे पर बड़े-बड़े हमले कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ट्रंप की समझौते वाली रणनीति फेल हो गई है और दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी है।

रूस पर यूक्रेन ने जंग के शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला बोला है। यह पहली बार है जब यूक्रेन ने रूस के अंदर से ही हमले को अंजाम दिया है। अब सवाल ये है कि जब रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत हो रही थी, शांति समझौते की बात चल रही थी, तब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऐसा क्यों किया, वो भी सीधे रूस के अंदर घुसकर। दुनिया को मालूम है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने आक्रमक रवैये के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में यह उम्मीद करना कि पुतिन इस हमले से डर जाएंगे और यूक्रेन की शर्तों पर समझौते के लिए तैयार हो जाएंगे तो ये असंभव सा ही लगता है।

End of Feed