क्या BJP को फायदा पहुंचाएगा आजाद-ओवैसी का '21-19' वाला फॉर्मूला, इंडिया ब्लॉक के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

AIMIM पर लंबे समय से भाजपा की 'B-टीम' होने का आरोप लगता रहा है। आजाद ने इसका जवाब सवालों से दिया। उन्होंने पूछा कि अगर अलग लड़ने से कोई पार्टी B-टीम बन जाती है, तो सपा ने मध्य प्रदेश में 70, उत्तराखंड में 54 और जम्मू में 20 सीटों पर चुनाव क्यों लड़ा?

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नया गठबंधन सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' (SPM) बनाने की घोषणा की। सवाल यह है कि क्या यह मोर्चा यूपी में कोई ठोस विकल्प बनेगा, या सिर्फ वोट काटने वाला एक और प्रयोग साबित होगा।

third front in up

यूपी में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव।

गठबंधन की घोषणा और दावे

आजाद ने इसे 'थर्ड फ्रंट' कहे जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि यह 'पहला मोर्चा' है। ओवैसी ने घोषणा की कि चंद्रशेखर आजाद मोर्चे के मुख्य अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह अहम संकेत है, क्योंकि ओवैसी जैसे राष्ट्रीय पहचान वाले नेता ने खुद को पीछे रखकर एक दलित नेता को आगे किया है। मोर्चे का एजेंडा पिछड़ों, दलितों और वंचित तबकों के मुद्दे हैं, यानी शिक्षा की बिगड़ती हालत, युवाओं की बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं। दोनों दल 26 नवंबर, संविधान दिवस, को लखनऊ में बड़ी जनसभा करेंगे। उसी दिन समाजवादी पार्टी भी अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। यानी उसी दिन दोनों खेमों की ताकत की तुलना होगी। सीट बंटवारे की घोषणा रैली के बाद होगी और स्थानीय जातीय-सामुदायिक समीकरणों के आधार पर सीटों की अदला-बदली भी हो सकती है।

End of Feed