BRICS समिट से जिनपिंग ने क्यों बनाई दूरी, क्या खतरे में है चीन के सबसे ताकतवर शख्स की कुर्सी?

ब्रिक्स की शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर की, फिर बाद में इसमें दक्षिण अफ्रीका शामिल हुआ। अमेरिका और पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था के जवाब चीन ने ब्रिक्स समूह बनाकर एक बड़ी पहल की। एक तरह से मानिए तो ब्रिक्स का कर्ताधर्ता एक तरह से चीन ही है। करीब दो दशक पहले तेजी से उभर रहीं दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने और उन्हें जोड़ने की जो कवायद हुई उसमें चीन की भूमिका बहुत प्रभावी रही।

Xi jinping skips BRICS Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में रविवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स समिट-2025 में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जिनपिंग की जगह चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग इस समिट में हिस्सा लेंगे। जिनपिंग के ब्रिक्स समिट से अनुपस्थित रहने को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं। रिपोर्टों की मानें तो खुद जिनपिंग करीब दो सप्ताह से चीन में सार्वजनिक जगहों पर कई नजर नहीं आए हैं। इससे कई अटकलें लग रही हैं। रिपोर्टों में यह भी अटकल है कि चीन में जिनपिंग का तख्तापलट हो सकता है। कहा जा रहा है कि वह घरेलू मोर्चे पर बुरी तरह घिरे हुए हैं और उनकी कुर्सी खतरे में है।

Xi Jinping

साल 2012 से चीन के राष्ट्रपति हैं शी जिनपिंग।

12 साल में पहली बार गैर-हाजिर रहेंगे जिनपिंग

पहले बात ब्रिक्स से जिनपिंग के अनुपस्थित रहने की तो बीते 12 सालों में यह पहली बार होगा जब जिनपिंग इस सम्मेलन से नदारद रहेंगे। 2012 में वह चीन के राष्ट्रपति बने तबसे ब्रिक्स सम्मेलनों में शामिल होते आए हैं। ब्रिक्स की अगर बात करें तो इसकी स्थापना से लेकर इसके स्वरूप और इसकी योजनाओं, संयुक्त बयानों में चीन का रसूख और दबदबा रहा है। ब्रिक्स की शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर की, फिर बाद में इसमें दक्षिण अफ्रीका शामिल हुआ। अमेरिका और पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था के जवाब चीन ने ब्रिक्स समूह बनाकर एक बड़ी पहल की। एक तरह से मानिए तो ब्रिक्स का कर्ताधर्ता एक तरह से चीन ही है। करीब दो दशक पहले तेजी से उभर रहीं दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने और उन्हें जोड़ने की जो कवायद हुई उसमें चीन की भूमिका बहुत प्रभावी रही। और इसके बाद से इस समूह पर उसका दबदबा रहा है। ऐसे में जिनपिंग का इस सम्मेलन से इस दूरी को कई रूपों में देखा जा रहा है।

End of Feed