जिस BRICS का सदस्य है भारत, उसकी किस बात से डरे हैं US प्रेसिडेंट ट्रंप; दे डाली धमकी; समझिए दबदबे की पूरी कहानी

ब्रिक्स देशों की अपनी मुद्रा की योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी भड़के हुए दिख रहे हैं। ट्रंप बार-बार इस मुद्दे को लेकर धमकी दे रहे हैं। हालांकि भारत इस मामले पर साफ कर चुका है कि ऐसी किसी भी योजना प्रस्ताव नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिक्स की अपनी मुद्रा से अमेरिका खफा
  • ट्रंप ने दी टैरिफ लगाने की धमकी
  • भारत ने किया स्पष्ट, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, ब्रिक्स (BRICS) को लेकर कई बार धमकी दे चुके हैं। ऐसा लगता है कि ब्रिक्स को लेकर ट्रंप के मन ऐसी शंका घर कर चुकी है, जिसे लेकर वो डरे हुए हैं। ब्रिक्स का भारत भी सदस्य है और जिस मुद्दे को लेकर ट्रंप लगातार धमकी दे रहे हैं, उसपर भारत साफ कर चुका है कि ब्रिक्स की ऐसी कोई मंशा नहीं है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस मामले को लेकर भारत का रुख स्पष्ट कर चुके हैं।

End of Feed