PoK में 4 दिनों से क्यों मचा है बवाल? सड़कों पर गुस्सा, सरकार पर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

चुनावों की घोषणा होते ही पीपुल्स एक्शन कमेटी के सदस्य सरकार के विरोध में उतर आए। कमेटी ने 9 जून को पूरे पीओके में विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान सरकार ने कमेटी पर प्रतिबंध लगा दिया।

PoK protest : PoK यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले 4 दिनों से बवाल मचा है। पीपुल्स एक्शन कमेटी पर प्रतिबंध के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों के विरोध को दबाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने पूरा जोर लगा दिया है। हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की मौत हो चुकि है। वहीं करीब 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरकार ने PoK के इस आंदोलन को विभाजनकारी बताया है, जबकि पीपुल्स एक्शन कमेटी का कहना है कि उनकी मांगें जायज और वाजिब हैं। सवाल है कि आखिर ऐसी क्या मांगें हैं, जिनके चलते PoK एक बार फिर सुलग रहा है>

Pakistan

PoK में जारी है बवाल।

2025 के प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

दरअसल, सितंबर 2025 में पीपुल्स एक्शन कमेटी ने अपनी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन करीब एक हफ्ते तक चला। कमेटी की प्रमुख मांग पीओके विधानसभा में परिसीमन के तहत प्रवासी कश्मीरियों के लिए आरक्षित 12 सीटों को समाप्त करने की थी। उस समय सरकार और पीपुल्स एक्शन कमेटी के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें इस मुद्दे का समाधान खोजने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अगले 9 महीनों तक सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब पीओके में चुनावों की घोषणा हो चुकी है।

End of Feed