इराक से अमेरिकी कर्मियों को क्यों बाहर निकाल रहे ट्रंप? क्या गाजा की तरह नेतन्याहू ईरान पर भी बरपाएंगे कहर

US Iran Tension: खाड़ी देश में कुछ बड़ा होने वाला है और इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। तभी तो अमेरिका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने कर्मियों को इराक छोड़ने का निर्देश दिया है। अमेरिका को आशंका है कि ईरान पड़ोसी इराक में कुछ अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है।

US Iran Tension: खाड़ी देश में कुछ बड़ा होने वाला है और इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। तभी तो अमेरिका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने कर्मियों को इराक छोड़ने का निर्देश दिया है। विदेश विभाग और सेना ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में अशांति की आशंकाओं के बीच अमेरिका इस क्षेत्र में अपने दूतावासों में उन कर्मचारियों की संख्या कम कर रहा है जिनकी उसके मुताबिक वहां जरूरत नहीं है।

Israel Iran Tension

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (बाएं) और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई (दाएं)

विदेश विभाग ने बताया कि उसने अपनी नवीनतम समीक्षा और 'घर तथा विदेश दोनों जगह अमेरिकियों को सुरक्षित रखने' की प्रतिबद्धता के आधार पर बगदाद में अमेरिकी दूतावास से सभी गैर-आवश्यक कर्मियों को वहां से निकलने का आदेश दिया है। हालांकि, यह आदेश दूतावास में बड़ी संख्या में कर्मियों को प्रभावित नहीं करेगा।

End of Feed