भारत-रूस की नदियों पर रखा गया है BrahMos Missile का नाम, इन वजहों से मानी जाती है सबसे घातक मिसाइल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 02:10 PM IST

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड ने विकसित किया है। यह कंपनी भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओएम का संयुक्त उपक्रम है।

BrahMos missile: भारतीय नौसेना ने अपने फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से रविवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसके जरिए समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया। ब्रह्मोस की सफलता की कहानी नई नहीं है। अपने निर्माण के शुरुआती दौर से ही ब्रह्मोस उम्मीदों पर खरी उतरी है और इसके जरिए भारत ने दुश्मन देशों को अपनी ताकत का संकेत भी दिया है। आज दुनिया की सबसे ताकतवर और घातक मिसाइलों में ब्रह्मोस का भी नाम शामिल है।

BrahMos supersonic Missile

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड ने विकसित किया है। यह कंपनी भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओएम का संयुक्त उपक्रम है। मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया है। रूस की राजधानी मास्को मोस्क्वा नदी के किनारे स्थित है। मिसाइल को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल में दो चरणों वाला प्रोपेलेंट बूस्टर इंजन है। पहला चरण सॉलिड बूस्टर इंजन है, और दूसरा चरण लिक्विड रैमजेट इंजन है।

End of Feed