Times Now Navbharat
live-tv
Premium

शराबी, षड्यंत्रकारी और नशेड़ी... ट्रंप की करीबी ने बढ़ाई जेडी वेंस- एलन मस्क की सिरदर्दी, जानिए कौन हैं सूसी वेल्स

Susie Wiles Interview On Trump: व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स ने अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपि जेडी वेंस और एलन मस्क को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने ट्रंप के व्यक्तित्व, व्हाइट हाउस के अंदर के माहौल, आतंरिक गड़बड़ियों, नीतिगत विवाद और ट्रम्प के करीबियों से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं कि सूसी विल्स कौन हैं और उन्होंने क्या-क्या कहा है।

Image
Photo : AP
व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स ने ट्रंप को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे।(फोटो सोर्स: AP)

Susie Wiles Interview On Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) और अब व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स ने ही उनकी सिरदर्दी बढ़ा दी है।

दरअसल, Vanity Fair (वेनिटी फेयर) मैगजीन के लेखक से बातचीत के दौरान सूसी विल्स ने राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और टेस्ला के सीईओ और ट्रंप के करीबी एलन मस्क से जुड़ी कई निजी बातों का जिक्र किया है, जिसकी चर्चा अमेरिका से लेकर दुनिया भर में हो रही है।

बातचीत में विल्स ने राष्ट्रपति ट्रंप के व्यक्तित्व, व्हाइट हाउस के अंदर के माहौल, आतंरिक गड़बड़ियों, नीतिगत विवाद और ट्रम्प के करीबियों से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी शेयर की है। पहले जिक्र करते हैं कि विल्स ने राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर क्या-क्या कहा है।

sussi wales

व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स ने ट्रंप प्रशासन की कार्यवाही को लेकर अहम जानकारी दी है।(फोटो सोर्स: AP)

'ट्रंप शराब नहीं पीते, लेकिन शराब की तरह व्यवहार करते'

सूसी विल्स ने कहा कि भले ही ट्रंप शराब नहीं पीते, लेकिन उनका स्वभाव शराबी व्यक्ति जैसा है। उनके मुताबिक, ट्रंप ऐसा मानते हैं कि दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जो वे नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी माना कि ट्रंप राजनीतिक दुश्मनों से बदला लेने के मौके ढूंढते हैं। विल्स ने कहा कि ट्रंप ने तय किया था कि वे अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 90 दिन बदले की राजनीति से दूर रहेंगे, लेकिन यह योजना नाकाम रही।

राजनीतिक षड्यंत्रकारी हैं जेडी वेंस: सूसी वेल्स

वहीं, सूसी विल्स ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने जेडी वेंस को षड्यंत्रकारी कहने से गुरेज नहीं किया। वेल्स ने कहा कि जेडी वेंस एक दशक से षड्यंत्र सिद्धांतकार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब जेडी वेंस ट्रंप के कट्टर आलोचकों में से एक थे, लेकिन उन्होंने महत्वाकांक्षाओं के लिए ट्रंप की तरफदारी करनी शुरू की और आखिरकार वो उनके वफादार बन गए। विल्स ने कहा कि जब जेडी वेंस वे सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे थे तभी वो ट्रंप के समर्थक बन गए। इसके पीछे जेडी वेंस की राजनीतिक महत्वाकांक्षा ही है।

हालांकि, सूसी विल्स ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मार्को रुबियो ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

sussi wales 1

सूसी वेल्स ने कहा कि ट्रंप का व्यवहार शराबी जैसा।(फोटो सोर्स: AP)

'एपस्टीन फाइल्स' पर सूसी ने क्या कहा?

मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में सूसी विल्स ने 'एपस्टीन फाइल्स' का भी जिक्र किया है। सूसी विल्स ने माना कि उन्होंने एप्सटीन फाइल्स को शुरू में गंभीरता से नहीं लिया था। वहीं, उन्होंने इस पूरे मामले के लिए अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पाम बॉन्डी ने जिस तरह मामले को संभाला, वो बिल्कुल सही नहीं था।

उन्होंने कहा कि अटॉर्नी जनरल इस मामले को संभालने में नाकामयाब रही, जिसकी वजह से जनता के बीच ट्रंप की खराब छवि बनी। केस को लेकर कई तरह के भ्रम भी फैलाए गए। हालांकि, विल्स ने कहा कि वो और बॉन्डी एक अच्छे दोस्त हैं। सूसी विल्स ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को एक अजीबोगरीब लेकिन प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि मस्क खुले तौर पर नशे की दवा के इस्तेमाल की बात स्वीकार करते हैं और इसका असर उनके व्यवहार में भी दिखता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि जब मस्क ने USAID जैसी अहम सरकारी एजेंसी को लगभग खत्म कर दिया तो वो मेरे लिए एक बड़ा झटका था। उन्होंने कहा कि DOGE के प्रभारी पद पर रहते हुए एलन मस्क (Elon Musk) ने कुछ ऐसे फैसले भी लिए जो नियम और सिस्टम के खिलाफ थे। विल्स ने कहा कि मैंने मस्क से सीधे कहा था कि आप लोगों को ऑफिस से बाहर नहीं निकाल सकते।

trump elon musk

एलन मस्क के साथ वॉस्टिंगटन में ट्रंप।(फोटो सोर्स: AP)

'मैं ट्रंप को रोकने वाली दीवार नहीं'

वहीं, सूसी विल्स ने ट्रंप प्रशासन में अपनी भूमिका को भी स्पष्ट किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह ट्रंप को रोकने वाली दीवार नहीं हैं। उनका काम है राष्ट्रपति के फैसलों को लागू करना, भले ही वे निजी तौर पर उनसे सहमत न हों।

सूसी विल्स ने किया ट्रंप प्रशासन का बचाव

हालांकि, मैगजीन ने जब सूसी विल्स की इंटरव्यू को पब्लिश कर दिया तो उन्होंने ट्रंप प्रशासन का बचाव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरव्यू को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया।

वहीं, आर्टिकल में पूरी सच्चाई को छिपाते हुए ट्रंप प्रशासन को अराजक दिखाने की कोशिश की गई। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने भी सूसी विल्स का समर्थन किया और कहा कि ट्रंप प्रशासन ने 11 महीनों में इतना काम किया है, जितना कई राष्ट्रपति वर्षों में नहीं कर पाए।

sussi wiles trump

ट्रंप प्रशासन ने की सूसी विल्स की जमकर तारीफ।(फोटो सोर्स: AP)

वेनेजुएला को लेकर क्या है ट्रंप की सोच?

सूसी विल्स ने इंटरव्यू में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर ट्रंप की सोच का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर लगातार दबाव बनाया जाए।

वहीं, ट्रंप का आदेश है कि वेनेजुएला के समुद्री इलाकों में ड्रग्स से जुड़े जहाजों पर हमले जारी रहें, जब तक मादुरो झुक न जाए। हालांकि, ट्रंप सरकार का कहना है कि हमले ड्रग्स रोकने और अमेरिकी जान बचाने के लिए किए जा रहे हैं, न कि सत्ता बदलने के लिए।

कौन हैं सुसी विल्स?

सुसी विल्स प्रसिद्ध एनएफएल ब्रॉडकास्टर और फुटबॉल खिलाड़ी पैट समरॉल की बेटी हैं। विल्स ने रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति अभियान पर काम करते हुए 1980 में राजनीति में प्रवेश किया। विल्स ने साल 2016 से लेकर 2020 में ट्रंप के राज्य अभियान का नेतृत्व किया था।

End of Article