Explainer: कौन चला रहा ईरान, मोजतबा खामेनेई या ईरान के जनरल?

Iran War: जैसे-जैसे ट्रंप ईरान के नेतृत्व को लेकर बयान देते जा रहे हैं, यह समझना जरूरी है कि वास्तव में देश को कौन चला रहा है और सुरक्षा, युद्ध और कूटनीति से जुड़े फैसले कौन ले रहा है।

Who is Running Iran: बेहद बिखरा हुआ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से जब ईरान के नेतृत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यही जवाब दिया था। उनका इशारा इस ओर था कि ईरान की लीडरशिप बिखरी हुई है और फैसला लेने वाला कोई एक नेता नहीं है। इससे सवाल उठता है कि ईरान चला कौन रहा है? इसका जवाब मुश्किल है और ट्रंप के दावे जैसा सीधा भी नहीं है। ऐसा लगता है कि बेहद घायल मोजतबा खामेनेई, जो अपने पिता अयातुल्लाह अली खामनेई (Ali Khamenei) की अमेरिका-इजराइल हमले में मौत के बाद देश के सर्वोच्च नेता बने, उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) के एक समूह द्वारा सलाह दी जा रही है। दरअसल, दर न्यू यॉर्क टाइम्स (The New York Times) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा देश को ऐसे चला रहे हैं मानो वे किसी बोर्ड के डायरेक्टर हों। जैसे-जैसे ट्रंप ईरान के नेतृत्व को लेकर बयान देते जा रहे हैं, यह समझना जरूरी है कि वास्तव में देश को कौन चला रहा है और सुरक्षा, युद्ध और कूटनीति से जुड़े फैसले कौन ले रहा है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कहां हैं?

अमेरिका-इजराइल हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा को देश का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया। हालांकि, नियुक्ति के बाद से न तो वे सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं और न ही उनकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। वे लगातार नजरों से दूर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लग रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, 56 वर्षीय मोजतबा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) भी शामिल हैं, जो पेशे से हृदय सर्जन हैं।

End of Feed