हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत का कसूरवार कौन? सुप्रीम कोर्ट में मामला; 10 पॉइंट में समझिए सबकुछ

Hathras Case:हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत ने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया है। सुप्रीम कोर्ट में घटना की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति की नियुक्त को लेकर याचिका दायर की गई है। वहीं कांड के बाद विश्व हरि बाबा के मैनपुरी आश्रम की सुरक्षा कड़ी की गई है। आपको 10 पॉइंट में घटना से जुड़ी हर बात समझाते हैं।

Who is Responsible For 121 people Death in Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मारे गए 121 लोगों का कसूरवार कौन है? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। रूह कंपा देने वाली घटना के बाद तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, देश के तमाम दिग्गज शोक व्यक्त कर रहे हैं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, अदालत के चौखट पर मामले पहुंचने लगे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद असल सवाल ये है कि इतने बेगुनाहों की मौत का असल जिम्मेदार कौन?

Hathras Kand Updates

यूपी के हाथरस में किसने बरती लापरवाही?

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में की गई ये मांग

हाथरस में मची भगदड़ की घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दायर की गई है। हालांकि इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच के भी आदेश दे दिए हैं। हाथरस में मंगलवार को एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

End of Feed